फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटा सीएमओ और महिला स्वास्थ्यकर्मियों के बीच ऐसा क्या है?, ऑडियो हुए वायरल; बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 10 Aug 2023 05:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

ऑडियो वायरल के बाद तीन महिला कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय में तैनात बाबू पर रिपोर्ट लिखाई है। साफ कहा गया है बाबू ने उनके निजी मामलों को सार्वजनिक किया है।
 
विज्ञापन
ऑडियो वायरल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के मुख्य चिकित्साधिकारी को लेकर बुधवार को एक कॉल रिकॉर्डिंग के दो ऑडियो वायरल हुए। इसमें सीएमओ व महिला स्वास्थ्यकर्मियों के बीच संबंध बताए गए थे। ये ऑडियो स्वास्थ्य विभाग के ही एक बाबू के थे। बृहस्पतिवार को बाबू के खिलाफ तीन महिला कर्मियों ने तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

महिला स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से कोतवाली नगर में एक तहरीर बाबू पुष्पेंद्र सिंह के खिलाफ दी गई है। इसमें महिला कर्मियों का आरोप है कि पुष्पेंद्र ने निजी मामलों को सार्वजनिक किया है। इससे उनकी छवि को ठेस पहुंची है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तीन महिलाओं की ओर से एक तहरीर दी गई है। इसमें पुष्पेंद्र सिंह नाम के कर्मी व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 

बता दें कि स्वास्थ्यकर्मी के ऑडियो को लेकर बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन सीएमओ कार्यालय में चर्चाएं होती रहीं। कुछ कर्मी ऑडियो में सत्यता होने का दावा कर रहे हैं तो कुछ निराधार आरोप लगाने की बात कह रहे हैं। लेकिन पटल बदलने को लेकर जो आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं उनमें कितनी सत्यता है। इसको लेकर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। कुल मिलाकर इस मामले से विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें - OMG 2 का विरोध शुरू: आगरा में अक्षय कुमार का पुतला फूंका, सिनेमाघरों में आग लगाने का किया एलान


यह था मामला

बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में तैनात एक वरिष्ठ कर्मचारी की कॉल रिकॉर्डिंग की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसमें वह बता रहा था कि तबादले पर आई एक महिला कर्मचारी को सभी चार्ज दिए जा रहे हैं। सीएमओ की उससे मित्रता रही है, इसलिए ऐसा हो रहा है।

ये भी पढ़ें - Agra News: डिग्री कॉलेज की परीक्षाओं में उड़नदस्ते मांग रहे रिश्वत, छात्राओं से की अभद्रता; कुलपति से शिकायत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें