फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में महिला के अपहरण का मामला: 'लव जिहाद' का मुकदमा दर्ज कराने को थाने में जुटे हिंदूवादी

Fri, 08 Jan 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
थाने में बैठे हिंदूवादी संगठनों के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा जिले के थाना अवागढ़ क्षेत्र में तीन युवकों के खिलाफ महिला के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी युवक दूसरे समुदाय के हैं। इसे लेकर गुरुवार को इस मामले ने तूल पकड़ लिया। इस मामले को लव जिहाद कानून के तहत मुकदमा तरमीम करने के लिए हिंदू संगठन जुट गए और प्रभारी निरीक्षक पर दबाव बनाया गया। पुलिस तीन माह बाद भी महिला को नहीं तलाश पाई है, इसको लेकर भी रोष जताया गया। 
विज्ञापन


थाना अवागढ़ में 10 अक्तूबर 2020 को एक युवक की ओर से अपनी पत्नी का धोखे से अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट आसिब और रहीम पुत्र हुजूर मुहम्मद और उस्मान निवासी गांव गुढा थाना निधौली कलां के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। 
यूपी: फर्जी आधार और पेन कार्ड बनाकर 200 दोपहिया वाहनों पर लिया लोन, सात आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोप है कि तीनों युवकों ने घर आकर पत्नी से कहा कि तुम्हारे भाई हादसे में घायल हो गए हैं और आगरा स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं, नकदी और जेवरात इलाज के लिए लेकर चलो। इस मामले में युवती को पुलिस अब तक तलाश नहीं कर पाई। इसको लेकर हिंदू संगठनों में रोष पनप गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद  के जिलाध्यक्ष दिलीप पचौरी बिट्टू और बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता थाना अवागढ़ पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार से मिलकर मामला लव जिहाद में तरमीम कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी रोष जताया गया। 

इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष दिलीप पचौरी बिट्टू, संयोजक दीपक कुशवाह, सह संयोजक नितिन राज तिवारी, कुलदीप चौहान, सचिन दुबे, शुभम सिंह, रोहित राजपूत, नितिन शर्मा, रविकांत यादव, विशाम शर्मा, रोहित सिंह और बजरंग दल के कार्यक्रम मौजूद रहे। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें