फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों से हटवाए गए मानक से अधिक आवाज वाले लाउडस्पीकर

विज्ञापन
कासगंज में प्रशासन के आदेश पर सोरोंजी में हरिकी पौडी बाराह मंदिर से लाउड़ स्पीकार उतारते महंत । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज/सोरोंजी/गंजडुंडवारा/सिढ़पुरा। जनपद में नगरीय एवं कस्बाई क्षेत्रों से प्रशासनिक अधिकारियों ने धर्म स्थलों से मान से अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले लाउड स्पीकरों को उतरवाया। इस दौरान खलबली मची रही।
विज्ञापन

नगर में पुलिस प्रशासन के द्वारा सोरों गेट पर शीतला माता मंदिर, गेरूशाह मस्जिद, सराय वाली मस्जिद, जामा मस्जिद , बिलराम गेट, नदरई गेट सहित अन्य क्षेत्रों में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर लाउड स्पीकरों को हटवा दिया गया। वहीं सोरोंजी में वराह मंदिर, गुरुद्वारा सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर शासन के निर्देश पर लाडस्पीकरों को उतरा दिया गया।
गंजडुंडवारा में एसडीएम पटियाली प्रेमनारायण सिंह, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी जेके सारस्वत एवं कोतवाली प्रभारी अनूप भारती ने पुलिस बल के साथ लाउडस्पीकर को उतरवाया गया। चार धर्मस्थल व दो पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। जामा मस्जिद, बिलाल मस्जिद, मस्जिद खुआजा गरीब नवाज, मस्जिद उस्मानिया व मंदिर हनुमान गढ़ी से लाउड स्पीकर को उतरवा गया।
विज्ञापन

सिढ़पुरा में पटियाली बुधवार को 7 मस्जिदों एवं 4 मंदिरों पर से अवैध रूप से तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर को हटवा गया। तहसीलदार पटियाली राजीव निगम एवं कोतवाली सिढ़पुरा प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ ग्राम ढूंढरा स्थित हनुमान मंदिर एवं मस्जिद से लाउड स्पीकरों को उतरवा दिया। ग्राम सरावल स्थित मस्जिद एवं माता रानी का मंदिर से तेज ध्वनि में बजने वाले लाउड स्पीकरों को मौके पर पहुंचकर उतर आया। इसके अतिरिक्त बाजार वाली मस्जिद, नूरानी मस्जिद, जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, मोहम्मदी मस्जिद, हनुमान गढ़ी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर से भी लाउडस्पीकरों को उतरवाया गया।
उपजिलाधिकारी प्रेमनरायन ने बताया कि मानक से अधिक आवाज के लाउडस्पीकरों को नहीं बजाया जा सकता। ऐसा करने वालों के खिलाफ कारवाई की जाएगी।

कासगंज में प्रशासन के निर्देश पर एक गुरूद्वारा से लाउड स्पीकर उतारते लोग।- फोटो : KASGANJ

कासगंज में प्रशासन के निर्देश पर सोरो गेट क्षेत्र में एक मस्जिद से लाउड़ स्पीकर उतारते लोग।- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें