फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के नाम पर लुट गया युवक, घर से गहने लेकर दुल्हन फरार, अब काट रहा थाने का चक्कर

Thu, 21 Nov 2019 12:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के एक युवक की शादी कराने का झांसा देकर एक महिला ने अपने साथी के साथ उससे 2 लाख रुपये ऐंठे। फिर शादी करने वाली युवती भी करीब एक लाख रुपये के गहने समेटकर भाग गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें:  बहू के 'खौफ' से छोड़ा घर, ससुर को पड़ा अस्थमा का अटैक, छीन लिया इन्हेलर, पुलिस के पास पहुंचे पीड़ित

थाना फतेहपुर सीकरी के ग्राम जौ निवासी अंतराम सिंह ने बताया कि भरतपुर के सूरजमल कॉलोनी की रहने वाली एक महिला युवकों को शादी कराने के नाम पर लूटती है।

ये भी पढ़ें: यूपी: यहां सपा ब्लाक प्रमुख को लगा तगड़ा झटका, अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ याचिका
विज्ञापन


युवक की मानें तो महिला ने उससे 1.50 लाख रुपये, उसके एक साथी ने 50 हजार रुपये शादी कराने के लिए लिया। उसके बाद एक लड़की से उसकी शादी करा दी। यह युवती भी कुछ दिन बाद करीब एक लाख रुपये के गहने लेकर घर से फरार हो गई।

 
विज्ञापन

खोजबीन करने पर पता चला कि जिस युवती से इन दोनों ने उसकी शादी कराई थी। उसकी शादी पहले भी छह बार कराकर इसकी तरह से लोगों को लूटा जा चुका है।

ये भी पढ़ें: ढिलाईः देह व्यापार मिलने पर भी सील नहीं किए अवैध स्पा सेंटर, 'मेहरबान' हुए आयुष के अफसर

युवक का आरोप है कि ये तीनों लोग शादी के नाम पर लोगों को फंसाकर लूटने का धंधा करते हैं। क्षेत्र के कई युवकों को फंसा कर लूटा जा चुका है। पुलिस ने तहरीर लेकर घटना की जांच करके कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें