दुल्हन ने वॉशरूम जाने का बहाना बनाया। काफी देर इंतजार के बाद भी जब वो नहीं आई तो युवक के परिजनों ने तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इस पर कालिंदी विहार के होटल में आ गए। युवती के परिवार से संपर्क करने की कोशिश करने लगे। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना था कि परिजनों से अलीगढ़ में ही तहरीर देने के लिए कहा गया है। क्योंकि युवती वहीं से गई है।
शादी कराने वाला गिरोह होने की आशंका
पुलिस को आशंका है कि शादी कराकर सामान ले जाने वाले गिरोह ने घटना की है। पूर्व में आगरा में गैंग लूट भी कर चुके हैं। जगदीशपुरा के आवास विकास कॉलोनी में एक युवक की हत्या करके लुटेरी दुल्हन फरार हो गई थी। इसी तरह थाना हरीपर्वत क्षेत्र स्थित तिरंगा अपार्टमेंट में व्यापारी की हत्या करके लुटेरी दुल्हन भागी थी।
इसके अलावा जगदीशपुरा में शादी से पहले दुल्हन और उसका परिवार फरार हो गया था। पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेजा था। अब अलीगढ़ के युवक से भी इसी गैंग के वारदात करने का अंदेशा है। होटल में चार शादियां हुई थी।