फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: तीन मंजिला फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, धमाकों से दहले लोग, चार घंटे तक रही दहशत

Tue, 26 Apr 2022 12:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में थाना न्यू आगरा  क्षेत्र के अंतर्गत भगवान टॉकीज के पास स्थित एक फर्नीचर के शोरूम में मंगलवार सुबह आग लग गई। फर्नीचर के शोरूम से जैसे ही आग की लपटें उठना शुरू हुईं तो अफरा-तफरी मच गई। पास में ही स्थित थाना न्यू  आगरा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। तत्काल ही सूचना देकर दमकल को मौके पर बुला लिया गया।   
विज्ञापन
फर्नीचर के शोरूम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू आगरा में बाईपास पर सर्विस रोड स्थित राजन सहगल के तीन मंजिला फर्नीचर शोरूम में मंगलवार सुबह 11:30 बजे भीषण आग लगी। शोरूम से ऊंची लपटें और धुआं निकलने पर आसपास के शोरूम, दुकान के साथ पीछे कौशलपुर मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। धमाके भी होने लगे। 
विज्ञापन


पुलिस ने पहुंचकर आसपास के शोरूम और घरों को खाली कराया। सात दमकलों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आग शार्ट सर्किट की चिंगारी से लगने की आशंका है। आग में शोरूम के तीन मंजिला पर रखा पूरा सामान जल गया।

राजन सहगल भावना एस्टेट स्थित आरए जगत अपार्टमेंट के रहने वाले हैं। उनका बाईपास पर एमआई फर्नीचर के नाम से फर्नीचर का तीन मंजिला शोरूम है। इसमें भूतल पर फर्नीचर की पैकिंग काम होता है। ग्राहकों को यहां फर्नीचर की पैकिंग करके भेजा जाता है।
विज्ञापन



 

शोरूम में मौजूद थे 20 से अधिक कर्मचारी

सुबह तकरीबन 11:30 बजे शोरूम में 20 से अधिक कर्मचारी मौजूद थे। इसी दौरान पैकिंग स्थल पर आग लग गई। इससे फर्नीचर ने आग पकड़ ली। कर्मचारियों ने पहले आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारड़ कर लिया। फर्नीचर के अलावा फोम और प्लास्टिक का सामान जलने लगा। इससे शोरूम की पहली और दूसरी मंजिल तक भी लपटें पहुंच गईं। कर्मचारी शोरूम से बाहर भाग आए। धुआं निकलने पर आसपास के लोगों को पता चला। धमाके भी हो रहे थे।

खाली कराया बराबर का शोरूम

शोरूम के एक तरफ मंगलम एस्टेट निवासी सतीश चंद गोयल का होम फर्नीचर एंड डेकोर के नाम पर से तीन मंजिला शोरूम है। वहां भी धुआं भर गया। लपटें आने लगीं। यह देखकर सभी घबरा गए। उनके शोरूम में आग लगने की आशंका पर कर्मचारी सामान निकालने लगे। दीवार को भी ठंडा करने के प्रयास करने लगे। 

आनन-फानन पूरा शोरूम खाली कर दिया गया। वहीं दूसरी तरफ मार्बल कंपनी का गोदाम है। पीछे कौशलपुर मोहल्ले में गली थी। इसमें छह से अधिक मकान बने थे। पुलिस ने इन घरों को खाली करा दिया, जिससे किसी तरह का हादसा होने पर बचा जा सके।
विज्ञापन

पुलिस ने सर्विस रोड पर रोके वाहन

पुलिस के साथ सात दमकल पहुंच गईं। पुलिस ने सबसे पहले सर्विस रोड पर लायर्स कालोनी कट और भगवान टाकीज फ्लाईओवर के पास वाहनों को रोक दिया। उधर, लोगों की भीड़ भी लगी हुई थी। इससे हाईवे पर वाहनों का दबाव और भीड़ से जाम लग रहा था। कुछ ही देर में वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने भीड़ को दूर कर दिया। इसके साथ ही धीरे-धीरे करके वाहनों को हाईवे से निकाला जा रहा था।

शीशे तोड़, तीन तरफ से पानी की बौछार

दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के लिए शोरूम के भूतल, बगल के शोरूम की छत और कौशलपुर में पीछे की खिड़की से फर्नीचर शोरूम में लगी आग पर पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया। शोरूम के अगले हिस्से में शीशे लगे हुए थे। इन्हें रस्सी में पत्थर बांधकर तोड़ा गया। इससे धुआं बाहर आया। इसके बाद पानी की बौछार की गईं। 

दमकल में लगे मानीटर ब्रांच से जमीन से ही पानी की तेज बौछार आग पर डाली गईं। इससे कुछ फायदा हुआ। दो घंटे में आग की लपटें बुझा ली गईं। मगर, कुछ देर बार फिर से भड़कने लगीं। इस पर दोबारा से पानी की बौछार की गईं। तकरीबन 25 से अधिक दमकल कर्मी और पुलिसकर्मी के साथ सात दमकल ने लगातार प्रयास के बाद चार घंटे में शाम तकरीबन चार बजे आग पर काबू पा लिया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा ने बताया कि तीन मंजिला शोरूम में आग लगी थी। सात दमकलों ने आग बुझाई। आग लगने का पता किया जा रहा है। शोरूम में आग बुझाने के इंतजाम थे या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। एसपी सिटी विकास कुमार ने कहा कि आग शार्ट सर्किट से लगने के बारे में बताया गया है। इसकी जांच अग्निशमन विभाग की टीम से कराई जाएगी। आग में तीनों मंजिल पर रखा सामान जला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें