फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ देकर गाड़ी रुकवाई, शीशा तोड़कर किराना व्यापारी से साढ़े छह लाख रुपये लूटे

Sun, 23 Sep 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
लूट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में रविवार सुबह बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। फिरोजाबाद-फतेहाबाद रोड पर एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने

विज्ञापन

तमंचे के बल पर किराना व्यापारी से साढ़े छह लाख रुपए और मोबाइल लूट लिए। रजत किराना के थोक व्यापारी हैं। 

विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी और वाहन चालक को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। जब तक दौड़ लगाकर स्थानीय युवक मौके पर पहुंचे,
तब तक बदमाश फरार हो गए।  स्थानीय युवकों के मोबाइल फोन से पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। 

इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बदमाशों की तलाश के लिए नाकेबंदी की गई। पुलिस गाड़ी चालक के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही
है। उसे अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

साढ़े छह लाख की लूट

फतेहाबाद बाहर निवासी व्यापारी रजत गुप्ता पुत्र राकेश कुमार किराए की मैक्स गाड़ी नंबर 83 4707 लेकर निकले। गाड़ी फतेहाबाद के राजपूत मोहल्ला
निवासी प्रिंस पुत्र मनोज चला रहा था। वे सुबह 5 बजे फिरोजाबाद के गांव बरी के पास पहुंचे थे कि एक एक्टिवा पर सवार दो बदमाशों ने हाथ देकर गाड़ी
रुकवाई।

गाड़ी रोकते ही तमंचे की बट से शीशा तोड़ा और दोनों को नीचे उतारा। व्यापारी रजत और चालक प्रिंस ने विरोध किया, तो बदमाशों ने दोनों को
घायल कर दिया। जेब से 38 हजार रुपये निकाल लिए और सीट के नीचे थैले ले लिया। थैले में 6 लाख 28 हजार रुपये और 29 हजार 8 सौ रुपये के कूपन
थे। बदमाशों ने दोनों का मोबाइल भी छीन लिया और गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

इस बीच सुबह-सुबह दौड़ने जा रहे लड़के मौके पर पहुंच गए। उनके मोबाइल से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर एएसपी नित्यानंद राय और सीओ संजय कुमार समेत थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी की गई है। पुलिस ने चालक प्रिंस के पिता मनोज को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें