फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर व्यापारी से रुपये लूटे, वारदात से मची सनसनी

Fri, 05 Mar 2021 04:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

राकेश ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर लूट की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। वहीं कॉलोनी में घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। शुक्रवार को पुलिस ने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए।
विज्ञापन
व्यापारी से लूट के बाद जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर छह में गुरुवार रात तकरीबन साढ़े दस बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर के बाहर परचून व्यापारी राकेश सिंघल से 40 हजार रुपये से भरा थैला लूट लिया। व्यापारी के शोर मचाने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। एक फुटेज में बदमाश नजर आए हैं। आशंका है कि रेकी करके वारदात को अंजाम दिया गया है। 
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी सेक्टर छह निवासी राकेश सिंघल की बोदला बाजार में सेक्टर एक पर परचून की दुकान है। राकेश ने बताया कि वह गुरुवार रात को साढ़े दस बजे दुकान बंद करके भाई मुकेश के साथ एक्टिवा से घर लौट रहे थे। घर के बाहर आने पर एक्टिवा को रोक दिया। मुकेश घर के अंदर चले गए। राकेश एक्टिवा को घर में ले जाने के लिए मोड़ रहे थे। तभी पीछे से एक बाइक पर तीन बदमाश आए।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं को मिला शानदार तोहफा, मुफ्त में देख सकेंगी स्मारक
विज्ञापन

इनमें से आगे वाले ने हेलमेट लगाए था, जबकि पीछे वाले मास्क पहना था। बीच वाले को वह नहीं देख सके। बदमाश पहले 20 मीटर आगे बाइक लेकर गए। इसके बाद लौटकर आए। पीछे वाले बदमाश ने उनके हाथ में लगा थैला झपट्टा मारकर छीन लिया। यह देखकर उन्होंने शोर मचाया, लेकिन बदमाश धमकी देते हुए सेंट्रल पार्क की ओर बाइक से भाग गए। थैले में 40 हजार रुपये रखे थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद कालोनी के लोग घरों के बाहर आ गए। 
 
विज्ञापन

रेकी कर वारदात 
राकेश ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर लूट की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। वहीं कॉलोनी में घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। शुक्रवार को पुलिस ने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। आशंका है कि बदमाश दुकान से ही पीछे लगे होंगे। क्योंकि वह पीछे से ही आए थे। उन्होंने थैला हाथ में लगा होने पर लूट को अंजाम दिया। रात में दुकान से निकलने के बारे में बदमाशों को पहले से पता था। कॉलोनी के एक फुटेज में अपाचे पर सवार बदमाश नजर आए हैं। हालांकि अभी बाइक का नंबर साफ नहीं हो सका है। थाना प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया है। 

व्यापारियों में आक्रोश 
अग्रवंश सेवा समिति के महामंत्री मनीष अग्रवाल के साथ प्रवीन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल और श्रेय अग्रवाल व्यापारी के घर पहुंच गए। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को घटना से अवगत कराया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से घटना के जल्द खुलासे की मांग की। व्यापारियों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें