फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में वारदात को रिजर्वेशन कराकर चलता है 'सुंदरी गैंग', बिस्किट खाया-मुस्कुराया, सामान गंवाया

Fri, 09 Aug 2019 04:24 AM IST
Abhishek Saxena पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस में लूट, हत्या करने वाले गिरोह की गिरफ्तारी से रेलवे पुलिस को एक ऐसे गैंग का सुराग लगा है जिसमें महिलाएं भी हैं। यह महिलाएं बाकायदा ट्रेनों में रिजर्वेशन कराकर चलती हैं।
विज्ञापन


रात को चुपके से अटैची, पर्स और अन्य सामान पार करके किसी स्टेशन पर उतर जाती हैं। इनमें दिल्ली, लखनऊ, बिहार, मध्यप्रदेश और मुंबई तक की महिलाएं हैं। इस गैंग की महिलाएं एक दूसरे को सुंदरी के नाम से पुकारती हैं। 

रेलवे पुलिस ने बुधवार को एक महिला समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार करके त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस में लूट-हत्या की वारदात का खुलासा किया था। जब गिरफ्तार बदमाशों से रेलवे पुलिस ने पूछताछ की तो एक महिलाओं के गैंग का चौंकाने वाला नेटवर्क सामने आया है। इसमें कुछ महिलाएं सतीश गुर्जर गैंग में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

यह महिलाएं आमतौर पर रात में ही वारदातों को अंजाम देती हैं। रेलवे पुलिस द्वारा गिरफ्तार प्रदीप कुमार ने बताया कि यह महिलाएं आमतौर पर उस कोच में ज्यादा वारदात करती हैं जहां भीड़ ज्यादा रहती है। इस गैंग में 11 महिलाएं हैं। आमतौर पर लंबी दूरी की ट्रेन को निशाना बनाया जाता है। वारदात करने के बाद किसी भी स्टेशन पर उतर जाती हैं और वहां एक दो दिन आराम करने के बाद आगे बढ़ती हैं।

एसपी जीआरपी जोगिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से जो भी नेटवर्क सामने आया है उस पर काम किया जा रहा है। जो महिलाएं वारदात कर रही हैं उनकी भी तलाश की जा रही है।  

इस गिरोह में शामिल युवतियां अच्छे कपड़े पहनती हैं। सज धजकर रहती हैं। यात्रियों को अपनी बातों से इतना प्रभावित कर देती हैं कि वह इन पर विश्वास कर लेते हैं। बस इसी बीच यह युवतियां अपने पर्स से बिस्किट, चाकलेट या फिर खाने की कोई चीज निकालकर इन्हें देंगी और बेहोश कर देंगी। बाद में सारा सामान लेकर चंपत हो जाती हैं।
विज्ञापन

इस तरह के मामले भी लगातार प्रकाश में आ रहे हैं। एसी कोच में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। आगरा से दिल्ली तक जहरखुरान के ही हर महीने बीस से तीस केस हो ही जाते हैं। दिल्ली का एक परिवार भी पिछले दिनों इस गैंग का शिकार हुआ है। दंपती आगरा से दिल्ली जा रहे थे। युवती ने खुद को छात्रा बताया था। यह दंपती सो गया। जब आंख खुली तो न सामान था और न ही युवती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें