फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा के मंच से तीन लोकसभा सीटों को साधेंगे पीएम मोदी, ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Fri, 19 Apr 2019 09:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एटा के मंच से तीन लोकसभा सीटों को साधेंगे। पीएम की जनसभा की तैयारियों को पूरा करने के लिए प्रशासनिक अमला देर रात तक जुटा रहा। एटा के सैनिक पड़ाव मैदान पर दो से ढाई लाख लोगों की भीड़ पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी का हेलीकाप्टर शाम चार बजे सैनिक पड़ाव मैदान पर उतरेगा। इसके बाद वह अभिनंदन और स्वागत के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। वह एक घंटे बाद शाम 05:05 मिनट पर यहां से रवाना हो जाएंगे। इससे पहले जनसभा स्थल पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे। 

उनके कार्यक्रम के अनुसार वह 03:15 मिनट पर सैनिक पड़ाव मैदान पर हेलीकाप्टर से पहुंच जाएंगे। वह यहां से 05:40 मिनट पर वापसी करेंगे। इधर जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी के साथ ही पूरा भाजपा खेमा जुटा हुआ है। 
विज्ञापन

एटा के अलावा फिरोजाबाद और मैनपुरी के प्रत्याशी भी जनसभा में शामिल होंगे। इसलिए वहां से भी भीड़ आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के चलते पीएम मोदी तीनों सीटों को केंद्र में रखते हुए ही एटा में रैली कर रहे हैं। 

भाजपा के पदाधिकारियों की मानें तो जनसभा में दो लाख की भीड़ लाने का लक्ष्य जनपद के कार्यकर्ताओं को ही मिला है। मैनपुरी फिरोजाबाद से भी जनसभा में लोग शामिल हुए तो यह भीड़ ढाई लाख के पार हो जाएगी। 

इधर पीएम की जनसभा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। सैनिक पड़ाव पर तीन हेलीपेड बनकर तैयार हो गए हैं। पीएम की सुरक्षा टीम ने डीएम और एसएसपी के साथ शनिवार को फिर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसपीजी टीम के साथ एसएसपी स्विप्निल ममगाई ने मैदान में घूमकर हर छोटी सी छोटी बात पर मंथन किया। एसपीजी द्वारा बताई गईं बातों पर ध्यान देते हुए सुरक्षा के और कड़े इंताजम किए गए। वहीं प्रशासन की ओर से भी हर छोटी बड़ी बात का ध्यान रखते हुए इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें