फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में पुलिस का 'अमोघ अस्त्र' बनेगा एस-10, एसपी परख रहे माहौल

Wed, 17 Apr 2019 09:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
मोबाइल एप से बात करते एसपी कासगंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन के लिए जिले की पुलिस ने सुरक्षा का कड़ा खाका खींचा है। इसके लिए एस-10 एप बनाकर हर ग्राम पंचायत और निकाय क्षेत्र को जोड़ा गया है। महत्वपूर्ण लोगों के नाम, नंबर होने के कारण एप से पुलिस अधिकारी कॉल करके मतदान से पहले गांव और निकाय क्षेत्रों का माहौल परख रहे हैं।
विज्ञापन


एस-10 एप पूरी तरह से तैयार है। इसकी फीस भी पुलिस ने जमा कर दी है। पुलिस अफसरों का मानना है कि एप से उनके पास पूरे जिले की सूचना रहेगी। किसी भी क्षेत्र से गड़बड़ी की सूचना एप से पुलिस को तत्काल मिल जाएगी। 

यदि कोई अफवाह भी फैलती है तो इसकी चंद मिनटों में पुष्टि हो सकती है। इससे चुनावी माहौल खराब नहीं होगा। एस-10 ग्रुप से जुड़े लोगों को भी पूरी तरह समझाया है कि वह कोई भी सूचना पुलिस अधिकारियों को साझा करें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

ऐसा नहीं कि पुलिस मोबाइल एप पर ही सहयोगियों से जुड़ी हुई हो अपितु पुलिस ने सहयोगियों के संपर्क सूत्रों के लिए मार्गदर्शिका भी तैयार कराई है। मार्गदर्शिका सभी अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई है। 

आंकड़े की नजर से
- 423 ग्राम पंचायतों से जोड़े गए हैं 4230 सभ्रांत लोग।
- 10 निकायों से मोहल्लेवार जोड़े गए हैं नागरिक।

एसपी अशोक कुमार शुक्ल का कहना है कि एस-10 एप चुनाव में काफी कारगर साबित हो रहा है। इस एप से प्रत्येक ग्राम पंचायत से 10 लोग और शहरों से मोहल्लेवार लोग जोड़े गए हैं। प्रतिदिन किसी न किसी सहयोगी से बात कर गांव का हाल पता कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें