फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन प्रत्याशी गुड्डू पंडित का विवादित वीडियो, राज बब्बर के लिए किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल

Tue, 16 Apr 2019 10:02 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में नेताओं की जुबान पर लगाम नहीं लग पा रही है। इस बार एक नेता तो गाली-गलौज पर उतर आया है। फतेहपुर सीकरी से बसपा प्रत्याशी गुड्डू पंडित ने कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर पर जुबानी हमला बोला है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में गुड्डू पंडित ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी से बसपा प्रत्याशी उम्मीदवार गुड्डू पंडित उर्फ श्रीभगवान शर्मा ने इसी सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार राज बब्बर को 'दौड़ाकर पीटने' की धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

आपको बता दें कि गुड्डू पंडित फतेहपुर सीकरी से महागठबंधन प्रत्शायी हैं, उन्हें बहुजन समाज पार्टी ने टिकट दिया है. 31 सेकेंड के इस वीडियो में गुड्डू पंडित अपने समर्थकों के साथ हैं, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर के खिलाफ जमकर गाली गलौच की। 
विज्ञापन


गुड्डू पंडित के बयान पर उनके समर्थक जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं। वहीं पूरे मामले पर राज बब्बर की तरफ से अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें