फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elections: मां के लिए मैदान में डटी हैं अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव, लोगों से सात मई को वोट करने की अपील की

Thu, 25 Apr 2024 07:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

Elections: अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव मां डिंपल यादव के लिए मैदान में डटी हैं। उन्होंने लोगों से मिलकर सात मई को वोट करने की अपील की है। 
विज्ञापन
अदिति ने मैनपुरी में नुक्कड़ सभा की। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव लोकसभा चुनाव के लिए दोबारा मैदान में हैं। इस बार उनकी बेटी अदिति यादव भी मां के लिए जनता के बीच जाकर वोट मांग रहीं हैं। पिछले एक महीने में वह कई बार डिंपल के साथ मंचों पर दिखाई दीं। बृहस्पतिवार को वह एक बार फिर वह जनता के बीच नजर आईं। वह कार्यकर्ताओं के बीच अकेली दिखीं।
विज्ञापन


अदिति ने किशनी क्षेत्र के हीरापुर और धर्मनेर गांव में नुक्कड़ सभा की। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह राजनीति में एंट्री लेने की तैयारी में नहीं बल्कि एंट्री ले चुकी हैं। उन्होंने एक नुक्कड़ सभा में हिस्सा लिया। सात मई को होने वाले मतदान में सपा को जिताने की अपील की। 

नुक्कड़ सभा में हुईं शामिल

इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वह भी कार्यकर्ताओं के बीच कॉन्फिडेंट दिखीं। बतातें चलें कि सपा इस बार बड़ा जनसभाएं न करके नुक्कड़ सभाएं कर रही है। ऐसी की एक नुक्कड़ सभा शुक्रवार को आयोजित थी। इसमें अदिति यादव शामिल हुईं और सपा को जिताने की अपील की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें