फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: आगरा के जरार में राहुल-प्रियंका की जनसभा, कासगंज में अखिलेश करेंगे प्रचार

Mon, 15 Apr 2019 11:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में राहुल-प्रियंका की सभा, कासगंज में अखिलेश करेंगे प्रचार
विज्ञापन
ब्रज में लोकसभा चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। सोमवार को जहां एक ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी राजबब्बर के समर्थन में जनसभा करेंगे। वहीं दूसरी तरफ कासगंज में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा होगा। 
विज्ञापन


राहुल और प्रियंका बाह के जरार की मंडी समिति में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे। बाह के जरार में होने वाली जनसभा के लिए जनसभा स्थल पर मंच बनकर तैयार हो चुका है। दो हैलीपेड भी बनाए गए हैं। पार्टी पदाधिकारी सभा की सफलता के लिए जुटे रहे।

राहुल और प्रियंका का जनसभा में आगरा, फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र के लोगों के साथ ही राजस्थान और मध्य प्रदेश से भी लोग शिरकत करने पहुंचेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सभा में राजस्थान व मध्य प्रदेश के कई मंत्री भाग ले सकते हैं। जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। 
विज्ञापन


उधर, कासगंज के बारह पत्थर मैदान पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा होगी। यह जनसभा एटा संसदीय क्षेत्र से सपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह यादव के समर्थन है। अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे के बाद यहां पहुंचेंगे। अखिलेश की चुनावी सभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए सपा नेता दिनभर जुटे रहे। 
विज्ञापन



14 अप्रैल के दिन की चुनावी हलचल का पूरा लेखाजोखा, देखें वीडियो 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें