मथुरा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी एक बार फिर बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी रालोद के कुंवर नरेंद सिंह से 2.84 लाख वोटों से हराया है। अपनी जीत पर हेमा मालिनी ने कहा कि मतदाता ने विकास पर वोट किया। उसकी के परिणाम आए हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी को 664291 वोट मिले, जबकि गठबंधन के रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह 376399 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं कांग्रेस के महेश पाठक महज 27925 वोट ही पा सके। हेमा मालिनी की जीत पर भाजपा में जश्न का माहौल है।
बता दें कि पिछले चुनाव में मथुरा सीट से हेमामालिनी को 5,74633 वोट मिले थे, जबकि रालोद से जयंत चौधरी 2,43890 मत प्राप्त कर सके। हेमा ने करीब तीन लाख वोटों से जयंत को कराया था। इससे पहले 2009 के चुनाव में रालोद के जयंत चौधरी ने यहां से जीत हासिल की थी।