फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने पन्नों से: जब नाराज चौधरी चरण सिंह ने छोड़ दिया था पर्यवेक्षक पद; इसलिए हो गए थे खफा

Wed, 03 Apr 2024 12:56 PM IST
शाहरुख खान अशोक सिंह, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनता पार्टी में 1977 के दौर में अंदरूनी संकट पैदा हो गया था। देश के गृहमंत्री रहे चौधरी चरण सिंह ने यूपी की जनता पार्टी के पर्यवेक्षक पद से इस्तीफा दे दिया था। वे पार्टी प्रत्याशियों के चयन के तौर-तरीके से नाराज हो गए थे। बाद में पार्टी के नेताओं के मनाने पर उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया था।
विज्ञापन


अमर उजाला के 15 मई, 1977 के अंक में प्रकाशित समाचार के अनुसार विधानसभा चुनाव के लिए चरण सिंह को जनता पार्टी ने यूपी का पर्यवेक्षक बनाया था। प्रत्याशियों के चयन के ढंग से नाराज होकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया।  

चरण सिंह कांग्रेस फॉर डेमोक्रेसी को नापंसद करते थे। वह चाहते थे कि सीएफडी को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाए। उनके त्यागपत्र से पार्टी में गतिरोध पैदा हो गया। मेरठ से दिल्ली पहुंच कर समर्थकों ने जनता पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर के निवास पर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


पार्टी के महामंत्री रामकृष्ण हेगड़े ने उनसे इस्तीफा वापस लेने की अपील की। स्वास्थ्य मंत्री राजनारायण, पीलू मोदी और दिनेश सिंह चरण सिंह की मान मनौव्वल में लग गए। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें