फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तन झुलसाती गर्मी के लिए हो जाइए तैयार, परेशान करेगी लू; अगले दो दिन में पारा फिर पहुंचेगा 40 पार

Wed, 03 Apr 2024 11:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में तन झुलसाती गर्मी के लिए तैयार हो जाइए। अब लू परेशान करेगी। अगले दो दिन में पारा फिर 40 के पार पहुंचेगा। 
विज्ञापन
लू के थपेड़े। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी एक बार फिर अपने तेवर दिखाने के लिए तैयार है। उत्तर प्रदेश के आगरा में दो दिन से हुए मौसम बदलाव को देखकर अगर आप सोच रहे हैं कि आने वाले दिन भी सुकून भरे होंगे तो आप गलत हैं। अगले दो दिनों में शहर का तापमान फिर से 40 पार जाएगा। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में वृद्धि से गर्मी की तीव्रता अधिक महसूस होगी। साथ ही शहर में लू के प्रकोप की भी आशंका है।

विज्ञापन


मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे। मार्च के अंतिम सप्ताह में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ आगरा शहर प्रदेश में गर्मी के मामले में पहले स्थान पर रहा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के चलते देहात क्षेत्र में हुई बारिश और ओलावृष्टि का असर शहर के मौसम पर भी नजर आया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आई है। 

मंगलवार को भी बादलों की आवाजाही और हवा के चलते गर्मी का प्रकोप तुलनात्मक रूप से कम रहा। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में तेजी से वृद्धि होगी और यह फिर 40 पार तक जाएगा। इस दौरान लू चलने की आशंका भी मौसम विभाग व्यक्त कर रहा है।

आज का तापमान

अधिकतम तापमान 37
न्यूनतम तापमान 20
सूर्योदय 6:07
सूर्यास्त 6:36
एक्यूआई 62

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें