कांग्रेस नेताओं ने नहीं भरा जुर्माना
कांग्रेस नेता रामटंडन, पार्षद शिरोमणि सिंह, पूर्व पार्षद महावीर वर्मा, अजहर वारसी, अदनान कुरैशी, बिलाल अहमद शनिवार को कोर्ट में आए। उन्हें कोर्ट का समन मिला था। उनके खिलाफ वर्ष 2019 में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने पर धारा 144 के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज हुआ था। कोर्ट ने प्रति व्यक्ति एक-एक हजार रुपये जुर्माना लगाया। मगर, कांग्रेस नेताओं ने जुर्माना नहीं भरा। केस लड़ने को कहा।
अधिवक्ताओं ने लगाया सहायता शिविर
अधिवक्ता सहयोग समिति के तत्वावधान में निशुल्क कानूनी सहायता शिविर लगाया गया। इसमें सुरेंद्र सिंह पप्पू, प्रवीन पाराशर, कृपाल सिंह वर्मा, भूपेंद्र प्रधान, उमेश वर्मा, राकेश गोस्वामी, आनंद शर्मा, ओमकार सिंह आदि मौजूद रहे।
इन वादों का हुआ निस्तारण
जनपद न्यायाधीश और अपर जनपद न्यायाधीश की ओर से अन्य प्रकृति के 559 वादों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय और अतिरिक्त परिवार न्यायालयों में 120 वादों का निस्तारण किया गया। जिला मुख्यालय और तहसील स्तर पर कुल 58335 वादों का निस्तारण किया गया।
डेंगू का प्रकोप: आंखों में आंसू...गोद में बुखार से तपते 'लाल', दिल झकझोर देगा फिरोजाबाद का हाल
मुसीबत बना डायवर्जन: गंगाजल पाइप लाइन ने थाम दी 'व्यापार की रफ्तार', व्यापारियों के सामने माल पहुंचाने की समस्या