फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गंदी बात' मामले पर लोक अदालत की तल्ख टिप्पणी, 'क्या विवि ने अनपढ़ लिपिक भर्ती कर रखे हैं'

Tue, 22 Jan 2019 04:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
आगरा में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष राकेश उपाध्याय ने डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन पर बेहद तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि क्या विश्वविद्यालय ने अनपढ़ लिपिक भर्ती कर रखे हैं। 
विज्ञापन


यह टिप्पणी विश्वविद्यालय के लिपिक द्वारा छात्रा से गंदी बात किए जाने के मामले में की गई है। लिपिक ने कोर्ट में जो मार्कशीट पेश की, इसमें कॉलेज का नाम ही गायब है।

छात्रा झांसी की है। एक कॉलेज से 2015 में बीएचएमएस किया है। मार्कशीट में कॉलेज का नाम और रोल नंबर गलत है। वो इसे ठीक कराने के लिए विश्वविद्यालय के बाबू चंद्रवीर के पास गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा से की थी गंदी बात

आरोप है कि चंद्रवीर ने उससे पहले पैसे मांगे। बाद में गंदी बात की। उसने कुलसचिव से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर छात्रा 17 दिसंबर 2018 को स्थायी लोक अदालत पहुंची। 

कोर्ट ने लिपिक, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक को नोटिस जारी किए। इसके बावजूद कोर्ट में जो मार्कशीट पेश की गई, उसमें कॉलेज का नाम गायब है। इस पर कोर्ट ने यह टिप्पणी की। कोर्ट ने अब विवि को नोटिस जारी कर लिपिक चंद्रवीर को जवाब देने के लिए 24 जनवरी को तलब किया है।

वैसे विश्वविद्यालय में मार्कशीट में गड़बड़ी का यह अकेला मामला नहीं है। हजारों शिकायतें आ चुकी हैं। किसी में परीक्षार्थी का नाम गलत है तो किसी में कॉलेज का नाम ठीक नहीं है। अंकों में गड़बड़ी की भी शिकायतें आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें