फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Locust Attack: मथुरा में ढाई घंटे तक मंडराया टिड्डी दल, किसानों की सतर्कता से बची फसल

Mon, 29 Jun 2020 09:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
टिड्डी दल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा जिले में रविवार को सुबह टिड्डी दल ने हमला बोल दिया। नौहझील ब्लॉक के गांव बिरजूगढ़ी (मरहला) में टिड्डी दल के पहुंचने पर किसानों में खलबली मच गई। लोग बर्तन, ढोल आदि लेकर खेतों की ओर दौड़ पड़े। बर्तन-ढोल आदि बजाकर किसानों ने टिड्डी दल को भगाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


इसी बीच कुछ किसानों ने इसकी जानकारी कृषि विभाग के अधिकारियों को भी दे दी। सुबह ढाई घंटे रुकने के बाद टिड्डी दल अलीगढ़ की ओर चला गया। बाद में कृषि विभाग के अधिकारी गांव में पहुंच गए और किसानों को टिड्डी दल से बचाव की जानकारी दी। 


नोएडा की ओर से आया टिड्डी दल

सुबह तकरीबन छह बजे नोएडा की ओर से आया टिड्डियों का दल नौहझील के गांव बिरजूगढ़ी, मरहला में प्रवेश कर गया। खेत में इन दिनों चरी की फसल है। बिरजूगढ़ी, मरहला के बाद मिट्ठोली, चिंडौली, मुडिलिया, कोलाहर में भी टिड्डी दल पहुंच गया। हालांकि चरी को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


टिड्डी के खेतों में पहुंचने की जानकारी जैसे ही किसानों को हुई तो वो आवाज करने के साधन बर्तन, ढोल आदि लेकर खेतों में पहुंच गए। बड़ी संख्या में एकत्रित टिड्डियों के समूह को देखकर किसानों में खलबली मच गई। किसानों ने टिड्डी को भगाने के लिए बर्तन आदि बजाए। करीब साढ़े आठ बजे टिड्डी दल अलीगढ़ की सीमा में प्रवेश कर गया। 

विज्ञापन

कृषि विभाग में मचा हड़कंप

टिड्डी दल के गांवों में पहुंचने की सूचना पर कृषि विभाग में हड़कंप मच गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विभूति चतुर्वेदी, डीडीओ कृषि धुरेंद्र सिंह, एडीओ कृषि अशोक पालीवाल सहित कई अधिकारी गांव बिरजूगढ़ी पहुंच गए। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को टिड्डी दल से बचाव की जानकारी दी। 

भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर ने बताया कि जिला प्रशासन को टिड्डी दल के आने की जानकारी होने के बावजूद भी कोई ठोस इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। यह बड़ी लापरवाही है। किसान नेता करुआ सिंह ने बताया कि टिड्डी दल के गांवों में पहुंचते ही किसानों ने थाली, ड्रम व ट्रैक्टर का शोर करना शुरू कर दिया। इससे टिड्डियों का दल रुक नहीं सका। 

जिला कृषि रक्षा अधिकारी विभूति चतुर्वेदी ने बताया कि नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते टिड्डी दल नौहझील क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचा था। खेतों में खड़ी चरी को आंशिक नुकसान पहुंचाया है। टिड्डी दल अलीगढ़ की ओर चला गया। इस संबंध में बचाव के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें