फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के पहले दिन बाजार में पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला(फिरोजाबाद)। शहर में कोरोना पॉजिटिव केसों के लगातार मिलने के बाद प्रशासन द्वारा टूंडला को किए गए तीन दिन के लॉकडाउन के पहले दिन बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बुधवार को शहर में मेडिकल सेवाआें के अलावा एक भी दुकान नहीं खुली। हालांकि बाइकों और चार पहिया वाहनों का सारे दिन आवागमन रहा। ग्रामीण क्षेत्र के बाद कोरोना ने शहर में ऐसी दस्तक दे दी है कि लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला स्तरीय अधिकारी से लेकर एक के बाद एक केस मिलने को लेकर प्रशासन ने जनहित को देखते हुए टूंडला में तीन दिन का लॉकडाउन कर दिया। बुधवार को लॉकडाउन के पहले दिन बाजार में एक भी दुकान नहीं खुली। सभी दुुुकानें पूर्णरूप से बंद रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार डॉ. गजेंद्र पाल सिंह व पुलिस की गाड़ी राउंड लेती रही। उन्होंने सुबह के समय बल्देवरोड पर अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने पर लोगों को चेतावनी देते हुए वहां से भगाया। इस दौरान बाइक और चार पहिया वाहन चालक ही आवागमन करते दिखाई दिए। हालांकि कुछ लोग जिन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी वह बाजार तक आए और बाजार बंद होने पर वापस घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें