फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में घरों से निकले तो घेरों में होना पड़ा खड़ा, 11 बजे तक बाजारों में रही भीड़

Thu, 26 Mar 2020 02:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

थोक की दुकानों पर प्रात: 6:00 बजे तक बिक्री की गई। इसके बाद फुटकर के सामान 11:00 बजे तक बेचे गए। 
विज्ञापन
डेयरी के बाहर घेरों में खड़े ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में लॉकडाउन को लेकर जिला प्रशासन ने आमजन की सुविधाओं को देखते हुए व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया है। इसके तहत बृहस्पतिवार को प्रात: 4:00 बजे से 11:00 बजे तक अलग-अलग पाली में दुकानें खोली गई। 
विज्ञापन


थोक की दुकानों पर प्रात: 6:00 बजे तक बिक्री की गई जबकि इसके बाद फुटकर के सामान 11:00 बजे तक बेचे गए। इस दौरान शहर की सड़कों पर वाहन चलते नजर आए। सबसे अधिक भीड़ का दबाव मेडिकल की दुकानों पर देखने को मिला। 

बुजुर्ग महिलाएं भी दवा के लिए परेशान नजर आए। अनेक बाजारों में तो मेडिकल की दुकान खोली नहीं गई। होलीगेट के साथ कृष्णा पुरी, जयसिंहपुरा, जमुनापुरा, कृष्णा नगर, औरंगाबाद, टाउनशिप, डीगगेट, चौक बाजार, छता बाजार आदि क्षेत्रों में लोगों ने अपने जरूरी सामान की खरीदारी की है।
विज्ञापन

दवाई चाहिए तो गोले में खड़े हो जाओ 

दवा की दुकानों पर सबसे अधिक लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए मेडिकल स्टोर संचालकों ने स्टोर के बाहर घेरे बनाए हैं, जिनमें ग्राहक को खड़ा किया जा रहा है और एक-एक करके लोगों को दवा दी जा रही है।

12 बजे के बाद पसरा सन्नाटा 

प्रशासन द्वारा दी गई ढील का समय बीतने के बाद शहर की सड़कों पर फिर खामोशी छा गई। लोगों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई ,जो यदा-कदा वाहन चलते हुए नजर आ रहे थे, उन्हें हिदायत दी गई। 

कुछ स्थानों पर ऐसे लोगों से सख्ती के साथ निपटा गया। इससे 12:00 बजे तक पूरी तरह बाजार में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए। बृहस्पतिवार को शाम को भी जिला प्रशासन ने बाजार को न खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

देहात में भी सब्जी, दूध, दवा, परचून की दुकानों पर सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। कई स्थानों पर दुकानदारों ने सफेदी से एक-एक मीटर की दूरी पर गोले बना दिए, जिन पर ग्राहक खड़े थे।

टैंटीगांव, मांट, नौहझील, सुरीर, छाता, शेरगढ़, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, बलदेव, गोकुल, महावन, राया, राधाकुंड, चौमुंहा, आदि गांवों में सब्जी, दूध, फल, दवा, परचून की दुकानों पर लोगों की सुबह से ही भीड़ लग गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें