आटा 30 से 40 रुपये किलो दो दिन से बेचा जा रहा था। बुधवार को दुकानदारों ने इसके रेट 70 रुपये किलो तक कर दिए। एक -एक किलो बेचा ही नहीं, पांच-पांच किलो ही दिया।
फतेहाबाद में बुधवार सुबह जब आवश्यक वस्तुओं की कुछ दुकानें खोली गई तो 5 किलो आटे का पैकेट 350 रुपये का बेचा जाने लगा। दुकानदारों ने 70 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से आटे की बिक्री की। यह देख-सुनकर लोगों के होश उड़ गए।
लोगों ने प्रशासन से ऐसी कालाबाजारी रोकने की मांग की है। एत्मादपुर में भी बुधवार को 10 रुपये प्रति किलोग्राम आटा की कीमत बढ़ा दी गई। दाल, चीनी, तेल व अन्य सामानों पर भी मनमानी कीमत वसूलने का आरोप लोगों ने लगाया है।
प्रशासन ने लोगों को घर से बाहर निकलने की हिदायत देते हुए नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत आपको राशन, फल-सब्जी सहित हर जरूरी सामान घर पर ही मिलेगा। उसकी रेट लिस्ट भी प्रशासन ने जारी कर दी है। इससे कालाबाजारी पर अंकुश लगेगा।
| आटा |
160 रुपये (पांच किलो) |
| चीनी |
150 रुपये (पांच किलो) |
| नमक |
20 रुपये (प्रति किलो) |
| अरहर दाल |
100 रुपये (प्रतिकिलो) |
| सूजी |
38 रुपये (प्रति किलो) |
| सरसों तेल |
115 रुपये (प्रति किलो) |
| हल्दी |
20 रुपये (100 ग्राम पैकेट) |
| चीनी |
38 रुपये (प्रति किलो) |
| मिर्ची पाउडर |
30 रुपये (100 ग्राम पैकेट) |
| धनिया पिसा |
17 रुपये (100 ग्राम पैकेट) |
| रिफाइंड सोयाबीन |
105 रुपये (प्रति किलो) |
| लहसुन |
60 रुपये (प्रति किलो) |
| शिमला मिर्च |
40 रुपये (प्रति किलो) |
| टमाटर |
20 रुपये (प्रति किलो) |
| लौकी |
15 रुपये (प्रति किलो) |
| कद्दू |
15 रुपये (प्रति किलो) |
| हरी मिर्च |
40 रुपये (प्रति किलो) |
| बैंगन |
20 रुपये (प्रति किलो) |
| फूलगोभी |
15 रुपये (प्रति किलो) |
| अदरक |
60 रुपये (प्रति किलो) |
| सेब |
70 रुपये (प्रति किलो) |
| केला |
50 रुपये (प्रति किलो) |
| बंदगोभी |
15 रुपये (प्रति किलो) |