फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डाल निकाल रहे रुपये

विज्ञापन
12एमएनपी-03-बैंक ऑफ इंडिया में लगी भीड़ - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/बिछवां। खाते से रुपये निकालने को बैंकों के बाहर लगने वाली लंबी लाइनों की भीड़ में सामाजिक दूरी का पालन नही हो रहा है। खाते से रुपये निकालने के लिए अपनी जान तक को दांव पर लगा रहे हैं। बैंकों बाहर सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए बैंक प्रबंधन ने कोई व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बड़ा चौराहा स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा खुलने से पहले ही लोग बैंक के बाहर जमा हो गए। जैसे ही बैंक खुला अंदर जाने के लिए लोग जमकर धक्का मुक्की करने लगे। लाइन में लगे लोगों ने सामाजिक दूरी को तार तार कर दिया। बड़ा चौराहा पर तैनात पुलिसकर्मी और बैंक के सुरक्षाकर्मी तमाशबीन रहें। किसी ने भी गेट के बाहर जमा भीड़ के बीच सामाजिक दूरी का पालन कराने की कोशिश नहीं की।
बैंक ऑफ इंडिया सुल्तानगंज शाखा पर भी सुबह से भीड़ जमा हो गई। सामाजिक दूरी के लिए बनाए गए गोलों का लोगों ने प्रयोग ही नहीं किया। आर्यावर्त ग्रामींण बैंक के बाहर भी सुबह से ही महिला पुरुष सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए। बैंकों के बाहर तैनात किए गए पुलिसकर्मी देखने को ही नहीं मिले।
विज्ञापन

बैंकों के बाहर जमा होने वाली भीड़ को रोककर सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए शाखा प्रबंधकों को पहले से ही निर्देश दिए जा चुके हैं। लोगों को खुद भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए।
विज्ञापन

जोगिंदर पाल, अग्रणी जिला प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें