कोसीकलां में भरतुपरिया पेच को सील करने की कार्रवई कराते हुए एसडीएम हनुमान प्रसाद। संवाद
- फोटो : KOSI
कोसीकलां। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद नगर का सैनी मोहल्ला व भरतपुरिया पेच हॉटस्पॉट बनाया गया है। शेरगढ थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर, छाता के शेरगढ़ तिराहे व फालैन को भी प्रशासन ने हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है।
एसडीएम हनुमान प्रसाद ने बताया कि तालाबशाही स्थित सैनी मोहल्ला के एक युवक को डीग (राजस्थान) में व भरतपुरिया पेच में एक युवक के कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रशासन द्वारा 250 मीटर एरिया को सील कर दिया है। सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई। दोनों इलाकों को नगर पालिका की टीम ने सैनिटाइज कराया। अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। लोगों की डिमांड पर उन्हें होम डिलेवरी की सुविधा प्रदान की जाएगी। सीएचसी प्रभारी गिरेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि पॉजिटिव केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की स्क्रीनिंग शुरू हो गई है।
हॉटस्पाट एरिया से निकल लगा रहे है रेहड़ी
सेनी मोहल्ला के हॉटस्पाट घोषित होने के बाद भी लोग प्रशासन के आदेशों को धता बता कर मुख्य बाजारों में रेहड़ी लगा रहे हैं। प्रशासन इनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा हैं।
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दोनों मोहल्लों को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। फालैन में भी हॉटस्पॉट बनाया है। लोगों को कोई समस्या न हो इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
- हनुमान प्रसाद, एसडीएम।