फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझोले व्यापारियों को भी सुविधा दे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन में छोटे और मझोले व्यापारी परेशान हैं। उनका व्यापार पूरी तरह से बंद चल रहा है। इन व्यापारियों के सामने अब व्यापार और परिवार चलाने का संकट गहराने लगा है। सरकार को छोटे और मझोले व्यापारियों को भी व्यापार चलाने के लिए सुविधाएं देनी चाहिए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुमंत कुमार गुप्ता ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। पत्र में कहा है कि सरकार ने सड़क, रेल और घरेलू उड़ानों को सीमित करते हुए खोलने का निर्णय लिया है। इसी तरह आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए छोटे, मध्यम व मझोले व्यापारियों के हितों को देखते हुए उनको भी एक पैकेज दिया जाए।
यह वर्ग सर्वाधिक रोजगार देने का एक प्रमुख साधन है। बैंक लोन पर लगने वाला ब्याज लॉकडाउन के कारण छह माह तक समाप्त किया जाए। उनको दस लाख रुपये से लेकर एक करोड़ तक का ऋण बिना ब्याज व बिना जमानत के दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैश क्रेडिट लिमिट को बिना सिक्योरिटी के ब्याज रहित दोगुना किया जाए। सरकारी बैंकों, सरकारी देनदारियों को छह माह तक स्थगित किया जाए। जीएसटी एवं विभिन्न प्रकार के करों में छूट दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें