26एमएनपी-24-हरियाणा से मजदूरों को लेकर जनपद की सीमा में प्रवेश करती रोडबेज बस
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। हरियाणा से 62 मजदूरों को लेकर आगरा फोर्ट डिपो की दो बसें रविवार देर शाम मैनपुरी पहुंची। बाईपास चौराहे पर मजदूरों को जांच के बाद बेवर में बनाए गए क्वारंटीन हाउस में भेज दिया गया।
लॉकडाउन के चलते मुख्यमंत्री के आदेश पर अन्य प्रदेशों में फंसे प्रदेश के मजदूरों को लाया जा रहा है। रविवार को जिले के 62 मजदूरों को हरियाणा बॉर्डर से रोडवेज की बसों से लाया गया। हरियाणा से आने वाले मजदूरों को लेकर प्रशासन सुबह से ही अलर्ट रहा। रोडवेज बस स्टैंड पर कर्मचारी राजीव और बाईपास चौराहे पर पवन को जांच करने की जिम्मेदारी दी गई।
एआरएम पीके श्रीवास्तव, पीटीओ कौशलेंद्र सिंह दोपहर बाद फिरोजाबाद बॉर्डर पर पहुंच गए। आगरा फोर्ट डिपो की बस संख्या यूपी 85 एटी/ 3887 से 32 और यूपी 85 एटी/3818 से 30 मजदूरों को लेकर दोनों बसों के चालक देर शाम मैनपुरी पहुंचे। मैनपुरी बस स्टैंड से उनके स्वास्थ्य की जांच करने के बाद सभी को बेवर में बनाए गए क्वारंटीन हाउस में रखा गया है। एआरएम ने बताया देर रात तक मजदूरों को लेकर बसें आएंगी। सभी को बेवर के क्वारंटीन हाउस में ही रखा जाएगा।
-----