फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पॉट क्षेत्र में होगी होम डिलीवरी

विज्ञापन
17एमएनपी-11-कलक्ट्रेट सभागार में कोरोना वायरस को लेकर बैठक लेते जिलाधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों के एक किलोमीटर एरिया में कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। आवागमन प्रतिबंधित है। गैस, दूध, राशन की होम डिलीवरी होगी। हॉटस्पॉट क्षेत्र में सैनिटाइजिंग, फॉगिंग की जाए। यह बातें शुक्रवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकारियों केे साथ हुई बैठक में डीएम ने कहा कि लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराएं। गरीब पात्रों को चिह्नित कर प्रोत्साहन योजना में एक हजार रुपये की धनराशि दिलाई जाए। चिह्नित कर शहरी क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी, ग्रामीण क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी, पंचायत सचिवों से कराएं। पात्र पांच हजार नए राशन कार्ड बनाए गए हैं। 25 हजार यूनिटों के लिए 1.25 लाख किलो निशुल्क चावल राशन डीलरों को दिया गया है।
बैठक में एसपी अजय कुमार पांडेय, सीडीओ नगेंद्र शर्मा, एडीएम बी.राम, एएसपी ओपी सिंह, सीएमओ एके पांडेय, एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय, सीएमएस आरके सागर, एआरटीओ राजेश कर्दम, दुर्विजय सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, अरविंद कुमार, स्वामीदीन, उबैदुर्रहमान, मोहम्मद सऊद, डॉक्टर आरके सिंह, उदित नारायण, प्रशांत कुमार, गगनदीप, राजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें