फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने को पूरी तरह जिला लॉकडाउन

विज्ञापन
13एमएनपी-20-बाजार में पसरा सन्नाटा - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए जिले को 24 घंटे के लिए पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया है। जबकि नगर में ये मंगलवार की शाम पांच बजे तक लॉकडाउन पूरी तरह से प्रभावी रहेगा। लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी है। सड़कों पर निकलने वालों से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अजय कुमार पांडेय ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि लॉकडाउन का पालन नही करने वालों को हर हाल में जेल भेजा जाए।
विज्ञापन

देश भर में चल रहे लॉकडाउन के चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। सोमवार को अचानक डीएम ने जिले को 24 घंटे के लिए लॉकडाउन करने के निर्देश दिए। लोगों को घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। डीएम और एसपी बाजार में पहुंच गए। सड़कों पर मिले लोगों को वापस घर भेजते हुए हिदायत दी कि अगले आदेश तक घर से बाहर नहीं निकलें। बिना वजह घर से निकलने वालों को जेल भेजा जाएगा। मेडिकल स्टोर के बाहर दवा खरीदने के लिए लाइन में लगे लोगों को वापस भेज दिया। चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मियों को चौकसी बरतने की हिदायत दी।
कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए जो भी जरूरी कदम होंगे उठाए जाएंगे। सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित की गई है। पुलिस को पूरी तरह चौकसी बरतने को कहा गया है। पूरे जिले को 24 घंटे और नगर को मंगलवार की शाम पांच बजे तक लॉकडाउन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें