13एमएनपी-07-शहर में अचानक हुए संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान पुलिस कर्मियों को निर्देश देते एएसपी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। घर से बाहर मास्क लगाकर ही निकलें। वाहन चलाते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें। पुलिस ने सुबह से शहर में अभियान चलाकर बिना मास्क लगाए सड़कों पर मिले लोगों को वापस घर भेज दिया। मास्क लगाने के लिए चलाए गए अभियान का डीएम और एसपी निरीक्षण करते रहे।
कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए घर से बाहर निकलने पर शासन ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। सोमवार की सुबह से ही पुलिस कर्मियों ने अभियान शुरू कर दिया। बिना मास्क लगाए वाहन चलाने वालों को मास्क पहनने की हिदायत देकर घर वापस भेज दिया। अभियान का निरीक्षण करने निकले डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार पांडेय ने शहर में कई स्थानों पर खुद चेकिंग कराई। चौराहों पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को हिदायत दी बिना मास्क लगाए सड़क पर कोई नजर नहीं आना चाहिए। दोपहर में एडीएम बी राम, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय ने बिना मास्क लगाए मिलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।