फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी न हो तो उपचार के लिए भी गैर जिलों में न जाएं

विज्ञापन
04एमएनपी-16-क्रिश्चियन तिराहे पर यातायात पुलिस को निर्देश देते एसपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन के दौरान लगातार लोग पास के लिए आवेदन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग दवा लेने या चिकित्सक को दिखाने के लिए पास जारी करने की मांग कर रहे हैं। कई लोगों को जहां पास जारी होने की प्रक्रिया पता नहीं है तो कुछ लोग आवेदन के बाद भी परेशान हैं। ऐसे ही लोगों की समस्याओं का समाधान अमर उजाला के माध्यम से अपर जिलाधिकारी बी. राम ने किया।
विज्ञापन

सवाल: मेरे भाई का ऑपरेशन आगरा के एक अस्पताल में हुआ था। अब उन्हें दोबारा डॉक्टर को दिखाना है। पास बनवाने के लिए क्या करें।
पवन पचौरी, राधारमन रोड।
जवाब: उपचार के सभी अभिलेखों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अपर जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा ऑनलाइन ही ई-पास जारी किया जाएगा।
सवाल: मेरी माताजी के घुटने का ऑपरेशन आगरा में हुआ था। अब दोबारा एंबुलेंस से दिखाने जाना है, क्या किसी पास की आवश्यकता है।
विशाल अग्रवाल, गाड़ीवान।
जवाब: अगर बहुत जरूरी है तो ही दिखाने जाएं, नहीं तो इंतजार कर सकते हैं। जिस भी एंबुलेंस से जाएं अगर उसके पास वैध पास है तो निजी पास की आवश्यकता नहीं है।
सवाल: पहले उप जिलाधिकारी द्वारा पास जारी किया जाता था, क्या अब उप जिलाधिकारी पास जारी नहीं कर रहे हैं।
सर्वेश कुमार, कटरा।
जवाब: पास जारी करने की व्यवस्था में बदलाव हुआ है। जिले की सीमा के पास उप जिलाधिकारी और जिले से बाहर की सीमा के पास अपर जिलाधिकारी द्वारा जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

सवाल: मुझे दवा लेने के लिए जाना है, पास के लिए उप जिलाधिकारी को आवेदन दिया था, लेकिन पास जारी नहीं हो सका।
दीपक सिंह, करहल।
जवाब: अगर केवल दवा लेनी है तो जिले के मेडिकल स्टोर से भी प्राप्त कर सकते हैं। अगर वह दवा न मिले तो जिला चिकित्सालय जाकर चिकित्सकों से उसका सब्स्टीट्यूट लिखवाया जा सकता है, जो जिले में मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें