लॉकडाउन के दौरान आगरा पुलिस ने बेवजह घर से निकले लोगों के दनादन चालान काटे हैं। केस भी दर्ज किए हैं। अब तक लगभग 38 हजार से ज्यादा चालान काटे जा चुके हैं। इन पर 18.70 लाख से ज्यादा का जुर्माना किया गया है।
लॉकडाउन के कारण लोग जुर्माना अदा नहीं कर रहे हैं, क्योंकि ट्रैफिक पुलिस लाइन में इसे जमा भी नहीं किया जा रहा है। हालांकि इसे सिर्फ ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि कई लोग दवाइयों के पुराने पर्चे लेकर पूरे शहर के चक्कर लगाते मिले। इनके चालान काटे गए। ट्रिपल राइडिंग के केस भी आए। मास्क न लगाने, सामाजिक दूरी का पालन न करने के मामले भी आए। इनमें धारा 188 के तहत 1652 मुकदमे दर्ज कर 568 लोग गिरफ्तार किए गए।
बुधवार हुई कार्रवाई
5117 वाहनों चेक किए
2610 के चालान
17 को सीज किया
38750 रुपये शमन शुल्क
36 केस दर्ज, चार गिरफ्तार