फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवजह घूमने वालों पर होगी एफआईआर की % होमडिलीवरी %

विज्ञापन
कासगंज के अमांपुर तिराहे के बैरीयर पर चेकिंग करती पुलिस - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक और सख्त कदम उठाया है। सड़कों पर घूमने वाले लोगों पर अब एफआईआर दर्ज होगी सात ही इसकी कॉपी उनके घर भेजकर होम डिलीवरी कराई जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने अब चिह्निकरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

प्रशासन लॉकडाउन का पालन कराने को राशन के बाद दवाओं की भी होम डिलीवरी शुरू कर चुका है। कोई भी सड़क पर न निकले और लोग घरों में कैद रहें। इसके लिए सख्ती के साथ निगरानी बढ़ाई गई है। इसके बाद भी देखा जा रहा है कि कुछ लोग बिना कारण के ही घर से बाहर निकल आते हैं।
अब तक ऐसे लोगों के वाहनों के चालान हो रहे थे। अब चालान के साथ साथ इन लोगों के नाम पते बैरियरों पर ही दर्ज कर लिए जाएंगे। उन्हें घर भेजने के बाद पुलिस संबंधित कोतवाली में लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराएगी। एफआईआर की प्रति डाक या संबंधित चौकी इंचार्ज के माध्यम से आरोपी के घर भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

घर भेजेंगे एफआईआर की प्रति
- बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। सभी थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि बेवजह सड़कों पर घूमने वालों को सख्ती के साथ घरों में भेजे और मुकदमा दर्ज कर प्रति उनके घर भेजे। सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें