फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने बढ़ाई आइसोलेशन कोचों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए रेलवे की तैयारियां जोरों पर हैं। रेलवे ने कासगंज डिपो के कोच सेंटर में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का विस्तार कर दिया है। बनाए गए तीन कोच के वार्ड में अब दो नए कोच और लगाए जा रहे हैं। इससे यहां पांच कोच का आइसोलेशन वार्ड तैयार हो गया है।
विज्ञापन

रेलवे कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। जगह जगह आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। चिकित्सकों की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। उच्चाधिकारियों ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। कासगंज में जो आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है उसमें तीन कोच लगे हैं, लेकिन संक्रमण की बढ़ती भयाभयता को देखते हुए रेलवे ने इससे निपटने के लिए और भी तैयारी की है।
बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में कोचों की संख्या बढ़ाकर पांच कर दी गई है। अब 2 कोच में संक्रमितों को भर्ती करने की व्यवस्था रहेगी, दो कोच बाथरूम के रूप में उपयोग किए जाएंगे, जबकि एक कोच में नर्सिंग स्टाफ रहेगा।
विज्ञापन

- कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। कासगंज कोच सेंटर में पांच कोचों का आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। अब तक तीन कोच का वार्ड था - राजेंद्र सिंह, पीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें