लॉकडाउन ने बेकरी कारोबार का शटर गिरा दिया है। इन 70 दिनों के दौरान कारोबारी औसतन पांच करोड़ रुपये का नुकसान झेल चुके हैं। बेकरी कारोबार के अंतर्गत केक, पेस्ट्री, टोस्ट, स्नेक्स, कुकीज, बिस्किट, ब्रेड जैसे उत्पाद आते हैं। खास बात है इनकी मियाद अधिक समय तक नहीं रहती है। यही वजह है लॉकडाउन की अवधि लंबी खिंचने के कारण काफी सारा माल खराब हो गया।
इधर, बिक्री से भी हाथ धोना पड़ा। आगरा से झांसी, डबरा, ग्वालियर, दतिया की तरफ जाने वाला सामान नहीं जा पाया। इसके अलावा कारीगरों के तमाम खर्च भी वहन करने पड़े। इन्हें छोड़ने का मतलब आगे कारोबार पर भी ताला लगाने जैसा है।
राहतः एक जून से आगरा शहर में खुलेंगे बाजार, लागू होगा ये नियम
सप्लाई भी बंद
कारोबारी बताते हैं कि तालाबंदी के दौरान जोमैटो के माध्यम से सप्लाई शुरू हुई थी। इसे भी बंद करा दिया गया। जिससे तैयार माल खराब हो गया।