फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: इस एप से मिलेगी इलेक्ट्रिक बसों की लोकेशन, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

Fri, 23 Jun 2023 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

ई-बसों की लोकेशन पता करने के लिए यात्रियों को अब समस्या नहीं होगी। मेरा आगरा एप से आपको इनकी जानकारी तुरंत ही मिल जाएगी। स्मार्ट सिटी के एप की टेस्टिंग एक साल से चल रही है। अब इसे लॉन्च करने की तैयारी है। 
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समार्ट सिटी आगरा में जल्द ही एक नई सुविधा मिलने जा रही है। स्ट्रीट लाइट, सफाई, पानी और टैक्स संबंधी शिकायतों के साथ ही आगरा स्मार्ट सिटी की ओर से विकसित किए गए मोबाइल एप मेरा आगरा से इलेक्ट्रिक बसों की लोकेशन जानी जा सकेगी। नगर निगम एक साल की टेस्टिंग के बाद अब मेरा आगरा मोबाइल एप को लॉन्च करने वाला है। इलेक्ट्रिक बसों की लोकेशन को इससे जोड़ा जा रहा है, जिससे लोग बस शेल्टर पर इलेक्ट्रिक बसों की लोकेशन और उनके रूट की जानकारी ले सकेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सचिन चौहान हत्याकांड: दो साल में व्हाट्स काल डिटेल नहीं निकलवा पाई पुलिस, हत्या कर पीपीई किट में फूंका था शव

एक साल से चल रहा परीक्षण

एक साल पहले से नगर निगम मेरा आगरा एप का परीक्षण कर रहा है। इससे जन सुविधाओं के साथ संचालित सिटी बस सेवा के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। ताजमहल सहित शहर के अन्य स्मारकों, गाइड, टूर ऑपरेटर की भी जानकारी हासिल की जा सकेगी। स्मारकों का ऑनलाइन टिकट बुक भी किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें -  बेबस ममता: छह साल पहले किन्नर ने दी एक बच्ची, पाल परोसकर किया बड़ा; उसी को पाने के लिए लड़ रही मां
विज्ञापन

 सेंसर से पता चलेगी वायु गुणवत्ता 

आगरा स्मार्ट सिटी की ओर से शहर में लगे प्रदूषण सेंसरों के माध्यम से आसपास के क्षेत्र की वायु गुणवत्ता का पता लगाया जा सकता है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि शहर में किस दिन क्या आयोजन होंगे, वह भी जानकारी मिलेगी। फूड जोन, नेचर जोन सहित कई अन्य जानकारियों के साथ इस एप के माध्यम से सफाई, सीवर, पेयजल आदि के संबंध में शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे।

ये भी पढ़ें -  TB Symptoms: जिसे नॉर्मल खांसी समझ लेते रहे दवाएं, जांच में निकली टीबी; इन लक्षणों से करें पहचान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें