फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर को ओवरटेक करते लोडर टेंपो पलटा, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। कासगंज-बरेली मार्ग पर ग्राम तुमरिया के समीप ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के प्रयास में लोडरटेंपो पलट गया। इससे उसमें सवार घायलों को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

सड़क हादसे में रामजीलाल (55) पुत्र तेजपाल निवासी दौकेली ढोलना व एक उझानी जनपद बदांयू की मौत हो गई। रामजीलाल अपने गांव दौकेली से लहसुन को बेचने के लिए बुधवार को सोरों मंडी गए थे। इसके बाद बचे लहसुन की बिक्री के लिए बदायूं की देवचरा मंडी लोडर टेंपो से जा रहे थे। सोरों से इसी लोडर में उझानी का एक व्यापारी भी सवार हो गया। जब लोडरटेंपो ग्राम तुमरिया के समीप पहुंचा तो ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों एवं आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। दोनों को लोडरटेंपो से बाहर निकाला गया। एबुलेंस से ले जाते समय उझानी के घायल व्यापारी की भी मौत हो गई। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
वहीं दूसरे घायल रामजीलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक की जेब से गायब थे 40 हजार रुपये
लोडरटेंपो पलटने से मृतक रामजीलाल निवासी दौकेली ढोलना के पास से सोरों में बेचे गए लहसुन के रुपये थे। उसकी मौत के बाद उनकी जेब से रुपये गायब कर लिए गए। उनके पुत्र मनोज कुमार ने बताया कि उसके पिता की जेब से पेन कार्ड, आधार कार्ड एवं 40000 रुपये निकाल कर गायब कर लिए गए हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी उन्हें किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें