कासगंज। क्षेत्र के गांव कुरामई में नलकूप का तार लगा रहा युवक करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
करंट से मौत का शिकार मुनेश कुमार (28) पुत्र हरीशंकर निवासी कुरामई हुई। मुनेश कुमार बुधवार देर शाम अपने नलकूप को चलाने के लिए तार को लगा रहे थे। तभी अचानक उनका हाथ बिजली के तार से छू गया। जिससे करंट उनके शरीर से होकर प्रवाहित हो गया और उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी जब परिजनों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। मुनेश की पत्नी पूनम देवी का रो-रोककर बुरा हाल है। उनके दो बच्चों में बड़ी पांच साल की बेटी नंदनी व तीन साल का बेटा प्रियांशु है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।