फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से लोडर सवार पशु पालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। सिरसागंज भैंस बेचने जा रहे करहल निवासी पशुपालक के लोडर में सोमवार की सुबह डीसीएम ने टक्कर मार दी। नवाटेड़ा चौराहा के पास हुए हादसे में पशुपालक और भैंस की मौके पर ही मौत हो गई वहीं साथी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला त्रिलोक निवासी 50 वर्षीय राकेश कुमार सिंह सोमवार की सुबह भैंस को लोडर में लादकर सिरसागंज पशु बाजार के लिए निकले थे। उनके साथ गांव निवासी 40 वर्षीय चंद्रप्रकाश भी था। नवाटेड़ा चौराहा पर पेट्रोल पंप के सामने डीसीएम ने टक्कर मार, जिससे लोडर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में राकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं चंद्रप्रकाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें