फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के लिए भवन किराए पर लेने के नाम पर की गई ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बैंक शाखा के लिए किराए के भवन के नाम पर तीन लोगों ने शहर के स्टेशन रोड निवासी व्यक्ति से करीब 45 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। सोमवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी तुकमान सिंह ने एसपी कमलेश दीक्षित को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि दो जून को शत्रुघ्न सिंह व दो अन्य लोग उसके घर आए। कहा कि वह बैंक में कार्यरत हैं, उन्हें दूसरी शाखा खोले जाने के लिए उनका भवन किराए पर चाहिए। इसके लिए उन्हें प्रतिमाह अच्छा भुगतान किया जाएगा। किरायानामा, सिक्योरिटी आदि के नाम पर तुकमान से करीब 44600 रुपये ठग लिए। कई दिन बीतने के बाद भी जब वह लोग नहीं आए तो फोन कर जानकारी ली। इस पर शत्रुघ्न व दो साथी टालमटोल करने लगे। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें