कासगंज में सडक हादसे में मृत टेंपो चालक सनी का फाइल फोटो।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज-अमांपुर मार्ग पर सोमवार की रात करीब 10 बजे लोडर टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई, जिसमें लोडर चालक की मौत हो गई। मृतक अपनी बुआ के यहां से वापस अपने गांव जा रहा था। वहीं, एक अन्य घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सनी (30) निवासी मिलावली एटा, की बुआ मौहर पत्नी ओम प्रकाश निवासी अल्लीपुर अमांपुर ने बताया कि सोमवार उनके घर आया हुआ था। वह रात्रि 10 बजे वह उनके घर से निकला था। नगला चिंती के समीप कासगंज की ओर से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई, जिसमें टेंपो चालक सनी सहित एक युवक कमल घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने सनी को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना जब उसकी बुआ को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गईं।