फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विकास के गड्ढों से दांव पर जिंदगी, जिम्मेदार बेखबर

विज्ञापन
इस्लाम में घटना स्थल पर आज भी खुले हुए गड्ढे
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी में विकास के नाम पर खोदे गए गड्ढे और खुले नाले हादसों को दावत दे रहे हैं। शहर के हर क्षेत्र में सीवर या पानी की लाइन डालने के लिए गड्ढे या सड़क खोदकर छोड़ दी गई। सुरक्षा के उपाय न होने से हादसे हो रहे लेकिन जिम्मेदार आंखें मूंदे हैं। यमुनापार के इस्लामनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के केबल डालने के लिए खोदकर छोड़े गए गड्ढे में गिरकर युवक के घायल होने के बाद ठेकेदारों की मनमानी और जिम्मेदारों की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह घटना तो महज एक बानगी है। अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया कि शहर का शायद ही कोई ऐसा कोना हो जहां हादसे का जाल न बिछा हो।
विज्ञापन

शहर में फतेहाबाद रोड से लेकर एमजी रोड, लोहामंडी, सेंट जोंस कॉलेज रोड, दिल्ली गेट से शास्त्रीपुरम, यमुनापार केविभिन्न इलाकों में विकास के नाम पर सड़कें व गड्ढे खोदे जा रहे हैं। शास्त्रीपुरम में तो गंगाजल की लाइन डालने के नाम पर सभी सड़कें खोद दी गईं। सीवर लाइन डालने के बाद खुदी सड़कों को पाट तो दिया गया लेकिन समतल कर डामरीकरण न होने की वजह से सड़क का उपयोग ही नहीं हो पा रहा।
ट्रांसपोर्ट नगर में सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोदकर छोड़ दी गई। साथ ही पाइप का टुकड़ा भी सड़क पर ही छोड़ दिया जो हादसे को दावत दे रहा है। आरबीएस चौराहे और सूरसदन तिराहे पर नाले का कुछ हिस्सा कवर कर दिया लेकिन बाकी हिस्सा खुला होने की वजह से रात में हादसे हो सकते हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के कार्यवाहक मुख्य अभियंता निर्माण अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि हर फर्म को मरम्मत कराने के निर्देश के साथ ही सड़क की खुदाई की अनुमति दी जाती है। जो भी फर्म नियमों का उल्लंघन करती है उस पर कार्रवाई की जाती है। जिन जगहों पर निर्माण एजेंसी ने गड्ढे खोदकर छोड़े हैं, उनकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। खुले नाले भी बंद कराए जाएंगे।
-
25 लाख का जुर्माना, फिर भी गड्ढे खोदने में नहीं सुधरी कंपनी

आगरा। सुरक्षा मानकों को धता बताकर केबल डालने के लिए गड्ढे खोदकर खुले छोड़ने के आरोप में घिरी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल पर सवाल उठाए गए हैं। दो महीने में नगर निगम ने पांच बार कंपनी पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, लेकिन कंपनी के ठेकेदार नियमों को नजरंदाज कर मनमानी कर रहे हैं।

इस्लाम नगर में गड्ढे खोदकर खुले छोड़ने वाली एयरटेल कंपनी ने पिछले महीने पवन विहार, शोभा नगर, संजीव नगर, भगवती बाग क्षेत्र में भी ऐसा किया है। शिकायत पर नगर निगम ने 6.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। जनवरी के पहले सप्ताह में 100 फुटा रोड दयालबाग में बिना अनुमति खुदाई करने पर नगर निगम ने काम रुकवा दिया। दिसंबर में अवधपुरी, गूलर का नगला, शांतिवन कन्या स्कूल के पास, सराय बोदला में मनमानी पर 7.28 लाख, लोहामंडी जोन के अर्जुन नगर वार्ड में लापरवाही पर 6.37 लाख, हरीपर्वत जोन के दुर्गा काॅलोनी, कृष्णा काॅलोनी, शिवा कुंज काॅलोनी, गायत्री नगर, रघुवीर नगर, गौरी का पार्वती नगर, हरी नगर कॉलोनी, गणपति सिटी काॅलोनी में भी बिना सुरक्षा मानक पूरे किए खुदाई की और मरम्मत भी नहीं की। निगम ने कंपनी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। जुर्माना लगने के बाद भी कंपनी और उसके ठेकेदारों का रवैया नहीं बदला। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें