किरावली में रविवार को अलग सुबह लगी आग में जला मोबाइल शाॉप कमेंट लाखों का सामान फोटो संवाद किराव
किरावली। कस्बे के बाइपास चौराहे पर यूपी ग्रामीण बैंक के बगल स्थित मोबाइल की दुकान में शनिवार की रात आग लग गई। दुकान के पीछे बने मकान में धुआं भरने पर वहां सो रहे लोगों का सांस लेना मुश्किल हुआ तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस के साथ दमकलकर्मी भी पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से दुकान में रखा सारा सामान जल गया। लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की संभावना जताई जा रही है।
किरावली कस्बे में यूपी ग्रामीण बैंक के बगल में अधिवक्ता मोरध्वज सिंह इंदौलिया काम मकान है। मकान के आगे दुकान बनी है। इसी दुकान में मिढ़ाकुर निवासी रामू की मोबाइल की दुकान है। अधिवक्ता ने बताया कि शनिवार की रात वह घर में सो रहे थे। आधी रात के बाद कमरे में धुआं भरने से सांस लेना मुश्किल होने लगा। इससे उनकी नींद टूट गई। बाहर निकला तो मोबाइल की दुकान से धुआं और लपटें निकल रही थीं। उन्होंने इसकी सूचना थाना प्रभारी, एसीपी अछनेरा और दमकल को दी।। सूचना पर पुलिस एवं दमकल पहुंची।
दमकल अधिकारी राधेश्याम यादव ने बताया कि दुकान के ताले तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मामले में अधिवक्ता मोरध्वज सिंह इंदौलिया ने थाने में तहरीर दी। दुकानदार रामू ने बताया कि कुछ दिन पहले वह उन्होंने दिल्ली से लाकर दुकान में सामान भरा था। आग से सारा सामान जल रहा।