फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्यकार धर्मेंद्र को मिलेगा काव्य रत्न सम्मान

विज्ञापन
03एमएनपी-14-धर्मेंद्र सिंह धरम, साहित्यकार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। हिंदी भवन दिल्ली में 15 मई को अंतरराष्ट्रीय काव्य संग्रह भारत के भारत रत्न का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित होगा। समारोह में देश-विदेश के 150 से अधिक साहित्यकार सम्मलित होंगे। इस समारोह में जिले के साहित्यकार धर्मेंद्र सिंह धरम मैनपुरिया को काव्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कवि धर्मेंद्र सिंह धरम ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन द्वारा आयोजित इस समारोह में देश के ख्याति प्राप्त साहित्यिक सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों द्वारा काव्य ग्रंथ का लोकार्पण किया जाएगा। भारत रत्न प्राप्त विभूतियों पर काव्य ग्रंथ का लोकार्पण होगा। ग्रंथ के सहभागी रचनाकार जनपद निवासी धर्मेंद्र सिंह धरम मैनपुरिया को काव्य रत्न सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत रत्न महोत्सव को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इसमें 301 कवियों ने भारत रत्न विजेताओं पर ऑनलाइन काव्यपाठ किया था, उन्हीं कवियों में से देश विदेश के चयनित 215 कवियों की रचनाओं को स्थान दिया गया है। इस ग्रंथ में संपादन एवं संकलन की भूमिका अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार पांडेय और महासचिव ओंकार त्रिपाठी ने निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें