फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Circle Rate: आगरा में सर्किल रेट की नई सूची जारी, जानिए कहां सबसे महंगी और कहां सस्ती है जमीन

Fri, 27 Jun 2025 08:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Circle Rate: आगरा में सर्किल रेट की नई सूची जारी कर दी गई है। इसके अनुसार एमजी रोड पर 40 से 50 हजार रुपये वर्ग मीटर तक जमीन महंगी हो गई है। 
 
विज्ञापन
आगरा सदर तहसील निबन्धन भवन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भगवान टॉकीज से प्रतापपुरा तक एमजी रोड पर जमीन 40 से 50 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर महंगी होगी। संजय प्लेस में गोदाम, दुकान और कार्यालय के लिए कारपेट एरिया की सर्किल रेट में 60 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक इजाफा होने जा रहा है।
विज्ञापन


जिला निबंधक कार्यालय में बृहस्पतिवार को 2025 के लिए प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची सार्वजनिक की गई है। नौ से 18 मीटर तक चौड़ी सड़क पर 45% तक सर्किल रेट में वृद्धि की गई है। इस रेट लिस्ट पर 2 जुलाई तक आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं।
पहले दिन कोई भी आपत्ति नहीं आई। नगर क्षेत्र के अलावा किरावली, खेरागढ़, बाह, एत्मादपुर, फतेहाबाद और सदर तहसील क्षेत्र में जमीन के भाव बढ़ गए हैं। सर्किल रेट को बाजार मूल्य के बराबर किया है। आठ साल बाद नए सर्किल रेट लागू होने जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: छठवीं पास का ऐसा कारनामा...कंबोडिया और कजाकिस्तान से संपर्क, कमाई का खोजा ऐसा तरीका; पुलिस भी हैरान


 

आखिरी बार 2017 में सर्किल रेट तय हुए थे। जिसके बाद आठ साल में सात बार सर्किल रेट पुनरीक्षण का प्रस्ताव बना, लेकिन नए रेट लागू नहीं हुए। नए सर्किल रेट में कृषि भूमि, अकृषक भूमि के अलावा व्यावसायिक और वाणिज्यिक भूमि की कीमतों में इजाफा हुआ है।

 

साथ ही जिन क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है। उन गांव में कृषि भूमि के सर्किल रेट समान रखे गए हैं। एडीए वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला ने बताया कि नए सर्किल रेट पर 2 जुलाई तक आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। सात दिन में इनका निस्तारण किया जाएगा। आपत्तियों का निस्तारण और सुनवाई के बाद 15 जुलाई से नए सर्किल रेट प्रभावी हो जाएंगे।

 

यहां बढ़ी जमीन की इतनी कीमत
- मार्ग का नाम                                     2017 में रेट             2025 में रेट

- एमजी रोड पर हरीपर्वत से नालबंद चौराहा तक 85,000             1,27,000
- दिल्ली गेट से नवल किशोर नर्सिंग होम तक             80,000             1,20,000

- संजय प्लेस में आजाद फिलिंग स्टेशन से यस बैंक तक 95,500             1,43,000
- लोहामंडी चौराहा से सेंट जॉस चौराहा तक             64,000             96,000

- हाईवे पर लॉयर्स कॉलोनी से सूर्या अपार्टमेंट तक 55,000             82,000
- सुभाष पार्क से पंचकुइयां चौराहा तक             55,000                        82,000

ये भी पढ़ें -   UP: गणित का शिक्षक गिरफ्तार...छात्रा के सामने रखी थी घिनौनी शर्त, मजबूरी में उसने उठाया ये कदम


 
विज्ञापन

वाणिज्यिक संपत्तियों का हाल
- सुरेश प्लाजा में दुकान का कारपेट एरिया             1,23,000                        1,84,000
- विनायक मॉल में दुकान का कारपेट एरिया             1,23,000                        1,84,000

- नेहरू नगर अपार्टमेंट में दुकान कारपेट एरिया 73,500                         99,000
- नेहरू नगर में वाणिज्यिक प्रतिष्ठान में कारपेट एरिया 95,000                         1,28,000
(नोट- सभी का रेट प्रति वर्ग मीटर में)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें