फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'समाजसेवा का दूसरा नाम ही है लायंस क्लब'

विज्ञापन
टूंडला में लायंस पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते अधिष्ठापन अधिकारी श्याम बिहारी अग्रवाल? - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। समाजसेवा का दूसरा नाम ही है लायंस क्लब। इस क्लब ने प्रत्येक क्षेत्र में जरूरतमंदों की सेवा कर पूरे संसार में अपनी पहचान बनायी है। यह बातें लायंस क्लबके 49वें अधिष्ठापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक गवर्नर लायंस अजय सनाढ्य ने कहीं।
विज्ञापन

वाइस डिस्ट्रिक गवर्नर श्याम बिहारीलाल अग्रवाल ने कहा कि अच्छे सेवा कार्यों से टूंडला की अलग ही पहचान है। सुनीता बंसल ने कहा कि नए आयाम स्थापित करने के लिए आवश्यक है, कि हम ऐसा कुछ करें, जिसके लिए हमारी पहचान अलग हो। सचिव पंकज जैन ने रिपोर्ट पढ़कर क्लब द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान लायन लेडी पूजा सिंह ने ध्वज वंदन गाया। चार्टर मेंबर डॉ. डीएन गुप्ता, बीएस कटियार, सतेन्द्र जैन एडवोकेट, जसवीर प्रसाद जैन, विनोद गुप्ता, अशोक गुप्ता का सम्मान किया गया।
अल्पना शर्मा, नीरज जैन, आलचोक उपाध्याय, घबसंत जैन, सुरेन्द्र सिंह नौहवार, मनप्रीत सिंह कीर, संदीप श्रीवास्तव, पुष्पेन्द्र उपाध्याय, अंकित जैन, रेखा उपाध्याय, सुमेधा पी उपाध्याय, दीप्ती जैन, पवित्रा जैन, पूनम जैन, अलका जैन, प्रज्ञा जैन, पूजा सिंह, प्रदीप शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। डॉ. संजीव जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। क्लब के अध्यक्ष संदीप जैन को वर्ष 2021-22 के लिए पुन: अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें