निर्माण के दौरान बल्ली टूटने से गिरा लिंटर, मजदूर घायल
कुसमरा। ग्राम पंचायत गोलाकुंआ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे एक मकान का लिंटर बल्ली टूटने के बाद भर भराकर गिर गया। गनीमत रही कि मजदूर वहां से भाग गए। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। दो मजदूरों को मामूली चोट लगी।
थाना किशनी क्षेत्र के गोलाकुंआ निवासी प्रेमीचंद्र प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था। वह शुक्रवार को मकान पर लिंटर डलवा रहे थे। लिंटर डाले जाने के दौरान अचानक एक बल्ली टूट गई। जिस कारण लिंटर भर भराकर गिर गया। गनीमत रही कि खतरा भांप कर राजमिस्त्री और मजदूर वहां से भाग निकले नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। मलबा की चपेट में आकर दो मजदूर मामूली जख्मी हो गए।