फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव का लोड नहीं सह सके तीन ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
कासगंज में बारहद्वारी क्षेत्र में खराब ट्रांसफार्मर को सही करता बिजली कर्मी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कसगंज। दीपोत्सव पर्व के मौके पर बड़ा हुआ लोड जिला मुख्यालय के तीन ट्रांसफार्मर सह नहीं सके। इन ट्रांसफार्मर के फुंक जाने या फिर खराब हो जाने का असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा। जिससे लोगों को पर्व के मौके पर काफी दिक्कतें हुई।
विज्ञापन

शहर की कोतवाली के निकट लगा ट्रांसफॉर्मर व सोरों गेट सराय में लगे ट्रांसफार्मर रविवार को फुंक गए। इन ट्रांसफार्मरों के फुंकने पर विभाग ने इनके स्थान पर ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की लेकिन विभाग को ट्रॉली ट्रांसफार्मर के लगाने में तीन घंटे का समय लग गया। विभाग को ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाने के लिए शट डाउन लेना पड़ा।
जिससे शहर के बिलराम गेट, कटरा गली, पचौरियान गली, गली बोहरान, मीना बाजार, गली डॉ. छेदालाल, सोरों गेट बाजार सहित कई अन्य बस्तियों में बिजली का संकट पैदा हो गया। जबकि बारहद्वारी के ट्रांसफार्मर में रविवार की देर रात खराबी आ गई, इससे इस ट्रांसफॉर्मर से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। जिससे बारहद्वारी, सहावर गेट, पक्की गली सहित कई अन्य बस्तियों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

विभाग ने सोमवार को सुबह के समय ट्रांसफार्मर को ठीक कर आपूर्ति को बहाल किया। फुंके हुए ट्रांसफार्मर के स्थान पर ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। सोमवार को इन ट्रांसफार्मरों के बदल दिया गया है। - पवन कुमार, अवर अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें