फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईदूज पर निकली यात्रियों की भीड़, रोडवेज के इंतजाम भी पड़ गए कम

विज्ञापन
कासगंज में एक बस में चढ़ती सवारी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। भैया दूज पर बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों को टीका करने के लिए निकलीं। यात्रियों की भीड़ निकलने से रोडवेज के इंतजाम भी कम पड़ गए। डग्गेमार वाहनों का भी टोटा पड़ गया। वाहनों के लिए यात्रियों को खासा इंतजार करना पड़ा। वहीं भीड़ में लोगों को बसों में स्थान पाने को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भैया दूज पर्व को देखते हुए रोडवेज ने अपनी तैयारियां की थीं। दिल्ली रूट से कुछ बसों को कम कर लोकल रूटों पर लगाया गया। आवश्यकता के अनुसार फेरे बढ़ाए गए लेकिन यात्रियों की संख्या इतनी अधिक थी कि बसें कम पड़ गईं। इसका कारण यह भी रहा कि कोरोना के कारण बरेली और कानपुर मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें बंद रहीं।
इससे आसपास ट्रेनों से जाने वाले यात्रियों को भी बसों पर ही निर्भर रहना पड़ा। बसों के बस स्टेंड पर आते ही उसमें स्थान पाने को यात्रियों की लाइन लग जाती। बसों में भीड़ होने से सामाजिक दूरी भी तार तार होती नजर आई। यात्रियों को डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। लेकिन यह वाहन भी यात्रियों की संख्या के आगे कम पड़ते नजर आए।
विज्ञापन

रोडवेज की बसों के हर रूट पर फेरे बढ़ाए गए। दिल्ली रूट पर 55 बसों को लगाया था उनमें से भी 5 बसों को हटाकर भैया दूज के चलते लोकल रूटों पर लगाया गया। जिससे यात्रियों को दिक्कतें न हों। - संजीव कुमार, एआरएम, कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें