फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मी की मौत के बाद सबस्टेशन बंद, कई फीडरों की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विद्युत उपकेंद्र भिटौना में बृहस्पतिवार रात को संविदाकर्मी की मौत के बाद से लोगों का आक्रोश देख विद्युकर्मी भाग गए। शुक्रवार दोपहर तक विद्युत उपकेंद्र बंद रहा। इससे कई फीडरों की आपूर्ति ठप रही। उपकेंद्र कर्मचारियों के सीयूूजी नंबर भी घटना के बाद से बंद है। ऐसे में विद्युत आपूर्ति की सही स्थिति जानने के लिए दिनभर विभिन्न क्षेत्रों के लोग सब स्टेशन पहुंचते रहे।
विज्ञापन

मिरहची के जिनहरा निवासी अल्तमस पुत्र अब्दुल अजीज भिटौना उपकेंद्र पर संविदा पर तैनात था। बृहस्पतिवार रात में वह शटडाउन लेकर काम कर रहा था। इसी दौरान किसी कारण वह करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे नाराज लोग वहां पर इकट्ठा हो गए और जाम लगा दिया। लोगों का आक्रोश देख विद्युत केंद्र पर तैनात कर्मचारी वहां से भाग गए।
शुक्रवार दोहपर तक यह उपकेंद्र बंद रहा। रात से लेकर सुबह तक औद्योगिक क्षेत्र फीडर, नवाबगंज फीडर, सोरों गेट इलाका, अशोकनगर इलाका, बनियानी फीडर सहित कई फीडर की आपूर्ति गुल रही। इससे जिले के एक बड़े क्षेत्र में बिजली नहीं आई। दोपहर बाद पुलिस की मौजूदगी में विद्युतकर्मी पहुंचे और कुछ क्षेत्रों की आपूर्ति सुचारु की।
विज्ञापन

संविदाकर्मी की मौत की जांच को टीम गठित
कासगंज। संविदा विद्युतकर्मी की मौत की जांच के लिए अधीक्षण अभियंता ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण और शहरी की संयुक्त टीम बना दी है। टीम ने शुक्रवार से मामले की बिंदुवार जांच शुरू कर दी। सबसे बड़ा सवाल ये हैं कि शटडाउन लेकर लाइनमैन पोल पर चढ़ा था। इस दौरान तार में करंट कैसे आ गया। दोनों ही अधिकारी बिंदुवार मामले की जांच कर रहे हैं।
आश्रितों को मिलेगी 5 लाख की धनराशि
मृतक आश्रितों को विद्युत विभाग 5 लाख रुपये की धनराशि देगा। विभाग में संविदाकर्मियों का 5 लाख रुपये का बीमा होता है। प्रावधान के अनुसार विभाग बीमा की धनराशि आश्रितों तक पहुंचाएगा।
ट्विटर पर की शिकायत
विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की शिकायत विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता विकास यादव ने ट्विटर पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्यालय आगरा में की। वहां से जवाब मिला कि ब्रेकडाउन के कारण आपूर्ति बंद है।
- रात में ही कुछ फीडरों की आपूर्ति दिला दी गई, हांलाकि यह भी सही है कि अधिकांश फीडर रात में बंद रहे। घटना के बाद कर्मचारी कार्यालय बंद कर साथी के साथ अस्पताल चले गए थे। धीमे धीमे सभी फीडरों आपूर्ति सुचारू करा रहे हैं- सुरेश कुमार, अधिशासी अभियंत, विद्युत।
- मामले की जांच के लिए अधिशासी अभियंताओं की संयुक्त टीम बना दी है। तकनीकि जांच कराई जा रही है। मृतक आश्रितों को बीमा की धनराशि देने की प्रक्रिया शुरू कराई है।- संदीप अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें